कारक की परिभाषा, कारक के भेद और उदाहरण
कारक की परिभाषा, कारक के भेद और उदाहरण
दोस्तों आज हम पढेंगें कारक की परिभाषा, कारक के भेद और उदाहरण के बारे में जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।
पूरा पढ़ने के बाद कैसा लगा ये Topic कैसा लगा हमें comment में जरूर बतायें। मैं आपके स्नेह का बहुत आभारी रहुगां !!!
कारक शब्द का अर्थ होता है – क्रिया को करने वाला। क्रिया को करने में कोई न कोई अपनी भूमिका निभाता है, उसे कारक कहते है।अथार्त संज्ञा और सर्वनाम का क्रिया के साथ दूसरे शब्दों में संबंध बताने वाले निशानों को कारक कहते है।
दूसरे शब्दों में- संज्ञा अथवा सर्वनाम को क्रिया से जोड़ने वाले चिह्न अथवा परसर्ग ही कारक कहलाते हैं।
उदाहरण –
श्रीराम ने रावण को बाण से मारा।
इस वाक्य में प्रत्येक शब्द एक-दूसरे से बँधा है और प्रत्येक शब्द का सम्बन्ध किसी न किसी रूप में क्रिया के साथ है।
यहाँ ‘ने’ ‘को’ ‘से’ शब्दों ने वाक्य में आये अनेक शब्दों का सम्बन्ध क्रिया से जोड़ दिया है। यदि ये शब्द न हो तो शब्दों का क्रिया के साथ तथा आपस में कोई सम्बन्ध नहीं होगा। संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ सम्बन्ध स्थापित करने वाला रूप कारक होता है।
कारक के भेद
हिन्दी में कारको की संख्या आठ है-
(1)कर्ता कारक (Nominative case)
(2)कर्म कारक (Accusative case)
(3)करण कारक (Instrument case)
(4)सम्प्रदान कारक(Dative case)
(5)अपादान कारक(Ablative case)
(6)सम्बन्ध कारक (Gentive case)
(7)अधिकरण कारक (Locative case)
(8)संबोधन कारक(Vocative case)
कारक के लक्षण, चिन्ह, और विभक्ति चिन्ह
कारक | लक्षण | चिन्ह | विभक्ति | |
(i) | कर्ता | जो काम करें | ने | प्रथमा |
(ii) | कर्म | क्रिया को प्रभावित करने वाला | को | द्वितीया |
(iii) | करण | क्रिया का साधन | से, के द्वारा | तृतीया |
(iv) | सम्प्रदान | जिसके लिए काम हो | को, के लिए | चतुर्थी |
(v) | अपादान | जिससे कोई वस्तु अलग हो | से | पंचमी |
(vi) | संबंध | जहाँ पर पदों में संबंध हो | का, की, के, रा, री, रे | षष्ठी |
(vii) | अधिकरण | क्रिया का आधार | में, पर | सप्तमी |
(viii) | सम्बोधन | किसी को पुकारना | हे, अरे!, हो! | सम्बोधन |
तो यहाॅ हमने कारक की परिभाषा, कारक के भेद और उदाहरण के बारे में जाना, इसी तरह की और जानकारी की लिये हमारे website से जुड़े और हमें subscribe करें
इसे भी पढ़ें…
भाववाचक संज्ञा-परिभाषा, उदाहरण
जातिवाचक संज्ञा-परिभाषा, उदाहरण
निश्चयवाचक-सर्वनाम- परिभाषा, उदाहरण
अनिश्चयवाचक सर्वनाम– परिभाषा, उदाहरण
संबंधवाचक सर्वनाम– परिभाषा, उदाहरण
प्रश्नवाचक सर्वनाम– परिभाषा, उदाहरण
निजवाचक सर्वनाम– परिभाषा, उदाहरण
e2allka.com वेबसाइट पे आने के लिए धन्यवाद , पुनः पधारे |