वाक्यांश के लिए एक शब्द
वाक्यांश के लिए एक शब्द
जिसके पास कुछ ना हो – अकिंचन
आगे बढ़कर स्वागत करना – अगवानी
पहले जन्म लेने वाला – अग्रज
जो वस्तु चलने वाली ना हो – अचर
जो वस्तु एक ही स्थान पर रहे – अचल
जो कानून के विरुद्ध – अवैध
जिसका अंत न हो – अनंत
जिसकी उपमा न हो – अनुपम
अवसर के अनुरूप बदल जाने वाला – अवसरवादी
कम बोलने वाला – अल्प भाषी
अल्प भाषी उपकार करने वाला – उपकारी
जो निजी पुत्र हो – औरस
जो कल्पना से परे हो – कल्पनातीत
बुरी संगत में रहने वाला – कुसंगी
एहसान जानने वाला – कृतज्ञ
सारी पृथ्वी का राजा – चक्रवर्ती
महामूर्ख व्यक्ति – जड़
रात्रि के पूर्व भाग का समय – प्रदोष
जहां जाना कठिन हो – दुर्गम
जो मृत्यु को जीत ले – मृत्युंजय
जो लोगों में प्रिय हो – लोकप्रिय
जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ हो – लौह पुरुष
जो पढ़ने योग्य हो – पठनीय
जो गिरा हुआ हो – पतित
जो पिया जा सके – पेय
जो अपने से उत्पन्न हो – स्वयंभू
भलाई चाहने वाला – हितैषी
जो दूसरों के अधीन हो – पराधीन
तीन वेदों को जानने वाला – त्रिवेदी
जो कामना रहित हो – निष्काम
जिसकी सीमा ना हो – सीमातीत
जिसके सिर पर चंद्रमा हो – शशिधर
जो सभी को प्रिय हो – सर्वप्रिय
चांदनी रात – शर्वरी
जिसका विश्वास किया जा सके- विश्वसनीय
अपनी इच्छा के अनुसार आचरण करने वाला – स्वेच्छाचारी
आने के लिए धन्यवाद पुनः पधारें |